संसद भवन के परिसर से हाल ही में एक मजेदार और चर्चा में रहने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद की सीढ़ियों पर आराम से बैठे देखा गया. हाथ में चाय का कप और बिस्किट लिए, वे बिल्कुल सहज और रिलैक्स नजर आ रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर यूजर्स और समर्थक दोनों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.
इस पूरी घटना का कारण एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी था. देशभर में होटल, रेस्तरां और छोटे दुकानदार इस समस्या का सामना कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी ने संसद परिसर में अन्य विपक्षी सांसदों के साथ इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया.
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय बिस्कुट पार्टी
वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी ने चाय और बिस्किट का आनंद लेते हुए एक आरामदायक मुद्रा अपनाई. उनका यह सहज और कॉन्फिडेंट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया. जहां एक तरफ उनके समर्थक उन्हें विजेता मान रहे हैं और उनकी सहजता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं विपक्षी और आलोचक इसे मजाकिया पल बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि एलपीजी की कमी का रोना मचाना और उसी एलपीजी पर चाय बनाना, बिल्कुल क्लासिक नहीं है. वहीं, उनके समर्थक ट्वीट कर रहे हैं कि राहुल गांधी का कॉन्फिडेंस देखकर लगता है कि वे पहले ही जीत गए.
राहुल ज़ी को “धरने” पर चाय पीते देखकर अंधभक्त मजाक बना रहे हैं तो –चाय पकौड़े मत खाइये राहुल ज़ी!
“धरने” पर हैं तो अपना “धर” निकालकर इन भक्तों के “धरने” पर “धर” दीजिये.. ये अनपढ़ ग*वार तभी “धरने” को सफल मानेंगे!😂🔥
— Samajwadi A K (@Samajwadi_AK) March 12, 2026
यह भी पढ़ें – गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो
वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
सोशल मीडिया पर वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और एक्स पर #RahulChaiBiscuit और #LPGShortage जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. यूजर्स ने वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कोई उनका मजाक बना रहा है तो कोई उनकी सहजता की तारीफ कर रहा है. कई लोगों का कहना है कि राजनीतिक विरोध सिर्फ नाराजगी जताने का माध्यम नहीं है, बल्कि कभी-कभी यह कुछ हल्के-फुल्के और मजेदार पल भी पैदा कर देता है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं.
यह भी पढ़ें – ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
