‘घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’, प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की डिजिटल रूप से शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने स्वदेशी लोगों की जमीन घुसपैठियों को सौंपकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला. उन्होंने काह कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं, यह स्पष्ट संदेश दें कि घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है.

लोगों ने कांग्रेस को खदेड़ा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब आपने देश और असम दोनों जगह से कांग्रेस को खदेड़ा और बीजपी-NDA को अवसर दिया तो हमने ईमानदारी से प्रयास शुरू किए. कांग्रेस जहां अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डाल देती थी, वहां बीजेपी ने स्थायी शांति के लिए काम किया. इसी सोच के साथ बोडो शांति समझौता किया गया.’

असम शांति का नया अध्याय लिख रहा: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘इस समझौते में पहली बार सभी प्रमुख संगठनों और समूहों को एक साथ लाया गया. बोडोलैंड की अनेक पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा. दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए. कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था. हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी, लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है. आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है. आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है.’

कांग्रेस झूठे वादों की दुकान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है. क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता. वहीं आपके सामने बीजेपी-NDA का मॉडल है. हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है. असम की विरासत के संरक्षण और तेज विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार लगातार काम कर रही है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *