‘अपना वजन कम करो’, संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मुझे बहुत बुरा लगा था’


बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को लेकर कई लोग कई तरह की बातें करते रहते हैं. सलमान की अच्छाई के किस्से तो हमेशा ही सुनने को मिलते हैं. लेकिन हाल ही में एक एक्ट्रेस सामने आई हैं और उन्होंने सलमान के बारे में ऐसी बात बताई जो सुन उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है. सभी को काम देने वाले सलमान खान ने संभावना सेठ को काम देने का वादा किया और बाद में वो अपने वादे से मुकर गए, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद संभावना ने ही बताया है.

दरअसल हाल ही में संभावना सेठ हॉटरफ्लाई के पॉडकास्ट में शामिल होने आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपने करियर, बिग बॉस और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातचीत की है. उन्होंने ‘बिग बॉस’ के बाद की अपनी जर्नी और सलमान खान के साथ अपने टर्म्स के बारे में खुलकर बात की है. संभावना ने बताया कि जब सलमान खान ‘बिग बॉस’ का चौथा सीजन होस्ट करने आए थे, तब पिछले सीजन से कई कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने बुलाया गया था, उनमें से एक संभावना भी थीं.

सलमान ने की थी तारीफ
संभावना ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘बिग बॉस सीजन 4 के दौरान जब सलमान खान ने होस्टिंग शुरू ही की थी, तब पिछले सीजन के पार्टिसिपेंट्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. राखी ने परफॉर्म किया और मैंने भी. मुझे याद है जब मैं वहां बैठी थी और सलमान खान ने मेरी तरफ इशारा करते हुए कहा, इस लड़की ने कमाल कर दिया. जब कोई सुपरस्टार सबके सामने इस तरह आपकी तारीफ करता है, तो इसका बहुत महत्व होता है’.

‘100 प्रतिशत काम दूंगा’
इसके बाद संभावना ने बताया कि रवि किशन भी वहां मौजूद थे और उन्होंने भी संभावना की तारीफ की. यहां तक कि रवि किशन ने संभावना को सलमान से मिलवाया भी और एक्टर से उन्हें काम देने की बात भी की थी. तब सलमान ने कहा था, ‘हां मैंने देखा, मैं 100 प्रतिशत इसे काम दूंगा’. इसके बाद सलमान ने संभावना को अपना नंबर भी दिया था और डायरेक्ट कॉन्टेक्ट करने के लिए कहा था. जिसके बाद संभावना काफी एक्साइटेड भी हो गई थीं.

अगले सीजन में दोबारा हुई मुलाकात
इसके बाद संभावना ने बताया कि अगले सीजन में भी संभावना को फिर से परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन तब सलमान ने उनके साथ अच्छे से बात नहीं की थी. संभावना ने बताया, ‘जब शो खत्म हुआ तो मैं सलमान सर से मिली और वो थोड़ा चिढ़े हुए थे. वैसे तो वो अच्छे से बात करते हैं लेकिन उस वक्त उनका बर्ताव काफी अलग था. शायद उनकी आंखों में कुछ हुआ था इसकी वजह से उनका मूड खराब था या मैं भी इसकी वजह हो सकती हूं, मुझे नहीं पता.

वजन कम करने की कही बात
इसके बाद जब संभावना को सलमान से मिलने का मौका मिला तब उन्होंने थोड़ा चिढ़ते हुए एक्ट्रेस से कहा था, ‘तुम्हें थोड़ा वजन घटाना होगा. मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता’. इस पर एक्ट्रेस हैरान थीं, उन्होंने सलमान से कोशिश करने के लिए कहा और कहा कि वो इतनी भी मोटी नहीं हैं. हालांकि आगे संभावना ने ये भी कहा कि उन्हें सलमान से कोई गिला शिकवा नहीं हैं. लेकिन उस समय उनका दिल टूट गया था. वो इसके बाद खूब रोई थीं. एक साल उन्होंने खुद पर काम किया और वजन कम किया, इसके बाद जब सलमान को उन्होंने मैसेज किया तो उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *