‘मैंने बुमराह को स्लोअर बॉल सिखाई’, पाकिस्तानी गेंदबाज के दावे से क्रिकेट जगत हैरान; आप भी जान लीजिए नाम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Jasprit Bumrah Slower Balls: दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर पाकिस्तान में जन्में यूएई के तेज गेंदबाज जहूर खान (Zahoor Khan) ने बड़ा दावा किया. जहूर का कहना है कि उन्होंने बुमराह को ‘स्लोअर बॉल’ करना सिखाई है. जहूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुमराह को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं. 

पाकिस्तानी मूल के यूएई के गेंदबाज ने कहा कि बुमराह पहले भी स्लोअर बॉल डालते थे, लेकिन उन्होंने बुमराह को और अच्छी तरह से स्लोअर बॉल करना सिखाया. यह वाक्या 2019 आईपीएल के दौरान हुआ था. 

वीडियो में बोले जहूर खान 

वायरल वीडियो में जहूर खान ने कहा, “मैं एक स्टोरी बताता हूं. बुमराह नॉर्मल एक्शन के साथ स्लोअर बॉल करते थे. अबू धाबी में खेले गए एक मैच में बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल और ट्रेंट बोल्ट को खूब रन पड़े थे. उस साल आईपीएल सितंबर में हो रहा था, जब यूएई में 50 डिग्री का तापमान रहता है. आप रात में ठीक तरह से गेंद पकड़ भी नहीं सकते क्योंकि गीली हो जाती है.”

जहूर ने आगे कहा, “मुंबई इंडियंस ने मुझे बुलाया, मैंने 6 दिन क्वारंटाइन किया और 7वें दिन प्रैक्टिस पर गया. उस रात मैं टीम के साथ था. जहीर खान और रॉबिन सिंह मुझे जानते थे क्योंकि मैंने टी10 लीग में एक मेडन ओवर फेंका था. मैंने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी और अगली पांच गेंदें स्लोअर थीं. हम सब साथ बैठे थे. फिर बुमराह आए और टेबल के सामने बैठ गए, रोहित शर्मा आए और वहां बैठ गए. मैं वहां बैठा देख रहा था.”

स्लोअर गेंदबाजी पर बोले जहूर खान

जहूर ने कहा, “मैं उसी एक्शन में उसी ग्रिप के साथ. उसने कहा, यह कैसे संभव है? मैंने कहा, मैं आपको करके दिखाऊंगा. उसने कहा ठीक है, आप अगली प्रैक्टिस में बताइएगा. मैंने कहा ठीक है. जब प्रैक्टिस आई, मैं बॉलिंग कर रहा था. शेन बॉन्ड मुंबई के बॉलिंग कोच थे. महेला जयवर्धने नेट्स के पीछे खड़े थे. मैंने स्लो बाउंसर की. मैंने बल्लेबाज को चकमा दिया. शेन बॉन्ड ने पूछा कि तुम्हारी ग्रिप क्या है? क्या तुम ऑफ कटर्स डालते हो? मैंने कहा नहीं, वही सेम ग्रिप है.”

बुमराह को सिखाई स्लोअर गेंद 

जहूर ने आगे कहा, “एक या दो दिन के बाद मैं बुमराह के साथ गेंदबाजी कर रहा था. उन्होंने कहा कि पाजी मुझे दिखाओ आपकी ग्रिप क्या है? मैंने उन्हें दिखाया, वो सेम थी. मैंने इस तरह फेंका. उसी एक्शन में आनी चाहिए. फिर उन्होंने गेंद फेंकी और कहा कि यह अलग चीज है. मैं यूएई का खिलाड़ी हूं और वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है. मुझे वाकई में यह अच्छा लगा कि वह इतना बड़ा स्टार है और मुझसे पूछ रहा है.” हालांकि जहूर के इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से क्रिकेट पर संकट, टी20 वर्ल्ड कप के बाद बड़ी सीरीज टली





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *