गर्मी का मौसम धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है. जैसे जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे वैसे घर में ठंडक बनाए रखना भी जरूरी हो जाता है. कई लोग अभी से पंखों के साथ साथ कूलर या एयर कंडीशनर (AC) चलाने लगे हैं, जिनके घर में AC नहीं है, वे नया AC खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 1 टन का AC लें या 1.5 टन का. कई लोग बिना सही जानकारी के सिर्फ कीमत या ऑफर देखकर AC खरीद लेते हैं. बाद में पता चलता है कि या तो कमरे में सही कूलिंग नहीं मिल रही है या फिर बिजली का बिल बहुत ज्यादा आने लगा है.
इसलिए AC खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके कमरे के आकार के हिसाब से कितने टन का AC सही रहेगा. अगर सही क्षमता का AC चुना जाए तो कमरा जल्दी ठंडा होगा और बिजली की खपत भी कम होगी. तो आइए जानते हैं कि आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की जरूरत होगी.
कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की जरूरत होगी
AC खरीदते समय यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके कमरे के लिए कितने टन का AC सही रहेगा. अगर कमरे के हिसाब से गलत क्षमता वाला AC खरीद लिया जाए तो या तो कमरा ठीक से ठंडा नहीं होगा या फिर बिजली का बिल ज्यादा आने लगेगा. आमतौर पर 100 से 120 स्क्वायर फीट तक के छोटे कमरों, जैसे छोटे बेडरूम या स्टडी रूम के लिए 1 टन का AC सही रहता है, क्योंकि यह कम बिजली में अच्छी कूलिंग देता है. वहीं 120 से 180 स्क्वायर फीट तक के मीडियम साइज कमरे, जैसे सामान्य बेडरूम या ड्रॉइंग रूम के लिए 1.5 टन का AC बेहतर माना जाता है, जो कमरे को जल्दी ठंडा करता है.इसके अलावा अगर कमरा बड़ा है, जैसे 180 से 250 स्क्वायर फीट तक का हॉल या बड़ा ड्रॉइंग रूम, तो ऐसे में 2 टन का AC लेना ज्यादा सही रहता है ताकि पूरे कमरे में अच्छी और तेज कूलिंग मिल सके.
यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 25% रिजर्वेशन, जानें किस राज्य में है सबसे ज्यादा कोटा?
AC खरीदते समय लोग कौन सी गलती करते हैं?
कई लोग AC खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत, ब्रांड या फीचर्स देखते हैं और कमरे के साइज को नजरअंदाज कर देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती होती है. अगर कम टन का AC ले लिया जाए तो कमरा सही से ठंडा नहीं होगा, AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, बिजली की खपत बढ़ जाएगी. अगर छोटे कमरे में ज्यादा टन का AC लगा दिया जाए तो जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी, बिजली का बिल ज्यादा आएगा और पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे. इसलिए हमेशा कमरे के आकार के हिसाब से ही AC चुनना चाहिए.
AC चुनते समय इन बातों का भी ध्यान रखें
सिर्फ कमरे का साइज ही नहीं, कुछ और चीजें भी AC की जरूरत तय करती हैं. अगर कमरे की छत ज्यादा ऊंची है तो ज्यादा टन का AC चाहिए. अगर कमरे में सीधी धूप ज्यादा आती है, तो कूलिंग के लिए ज्यादा क्षमता वाला AC लेना बेहतर होता है. अगर कमरे में ज्यादा लोग रहते हैं या ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान है, तो भी ज्यादा टन का AC बेहतर रहेगा. टीवी, कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज्यादा हों तो वे भी गर्मी पैदा करते हैं. ऐसे में ज्यादा क्षमता वाला AC बेहतर रहता है.
यह भी पढ़ें: ईरान में जब सुप्रीम लीडर ही चलाते हैं देश तो राष्ट्रपति का क्या काम, जानें कौन कौन से फैसले ले सकते हैं?
