गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों के मन में तनाव और तैयारी की चिंता आ जाती है. लेकिन इस बार सीबीएसई की गणित की परीक्षा से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका भी दिया और हंसी का मौका भी दे दिया. परीक्षा के प्रश्नपत्र में छपे एक QR कोड को स्कैन करने पर पढ़ाई से जुड़ी जानकारी मिलने के बजाय अचानक एक मशहूर अंग्रेजी गाना बजने लगा.

यह अजीब घटना 9 मार्च को आयोजित हुई सीबीएसई की गणित की परीक्षा के बाद सामने आई. कुछ छात्रों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र में दिए गए QR कोड को जब उन्होंने मोबाइल से स्कैन किया तो वह सीधे एक पुराने लेकिन बेहद लोकप्रिय गाने पर पहुंच गए. इस गाने का नाम है “Never Gonna Give You Up”, जिसे ब्रिटेन के गायक रिक एस्टली ने गाया है.

परीक्षा के बाद सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ छात्रों ने सवालों से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देखने के लिए प्रश्नपत्र में दिए QR कोड को स्कैन किया. आमतौर पर ऐसे कोड छात्रों को किसी वेबसाइट या पढ़ाई से जुड़े कंटेंट तक ले जाते हैं, जहां उन्हें सवालों के बारे में और जानकारी मिल सकती है.

लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग ही निकली. छात्रों का कहना है कि जैसे ही उन्होंने कोड स्कैन किया, उनके मोबाइल स्क्रीन पर पढ़ाई से जुड़ा कोई पेज खुलने के बजाय सीधे एक म्यूजिक वीडियो चलने लगा. यह वीडियो उसी मशहूर गाने “Never Gonna Give You Up” का था.

यह भी पढ़ें- विवादित चैप्टर पर NCERT की सार्वजनिक माफी, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पूरी किताब वापस सख्ती के बाद पूरी किताब वापस

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा होने लगी. कई छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें भी यही नतीजा मिला. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने इसे गंभीर लापरवाही माना.

इंटरनेट की दुनिया में किसी को मजाक में अचानक इस गाने तक पहुंचा देने को “रिकरोल” कहा जाता है. यह एक पुराना इंटरनेट मजाक है, जिसमें किसी लिंक या कोड के जरिए लोगों को अचानक इसी गाने के वीडियो पर पहुंचा दिया जाता है.

CBSE की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ प्रश्न पत्र सेट में QR कोड स्कैन करने पर एक यूट्यूब वीडियो का लिंक दिखाई देने की बात सामने आई है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है. बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि कक्षा 12 की गणित परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र पूरी तरह से असली हैं और उनकी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं हुआ है. सीबीएसई के अनुसार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई है और प्रश्न पत्रों की विश्वसनीयता पर संदेह करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें – बंद होने वाली है NEET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो, फटाफट करें अप्लाई

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *