गौतम गंभीर ने तीसरा वर्ल्ड कप जीतकर रच डाला इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा


T20 World Cup Winner: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था, जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कभी चैंपियन बनने के करीब आई ही नहीं. एक तरफ सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान पहली बार वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान बने, दूसरी ओर गौतम गंभीर ने अपना तीसरा विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है.

गौतम गंभीर ने जीता तीसरा विश्व कप

गौतम गंभीर अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने के मामले में एमएस धोनी से भी आगे निकल गए हैं. गौतम गंभीर भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उसके बाद गंभीर 2011 ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया में भी थे. इस बार भी गंभीर फाइनल में चमके, जहां उन्होंने 97 रनों की पारी खेली.

गंभीर और धोनी बतौर खिलाड़ी दो-दो वर्ल्ड कप जीते हैं. मगर अब बतौर कोच भी गंभीर ने एक वर्ल्ड कप जीत लिया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के मामले में गौतम गंभीर अब एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं.

भारत 96 रनों से जीता

भारतीय टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाते हुए 6 ओवरों में ही 92 रन बना डाले थे. अभिषेक ने 18 गेंद में फिफ्टी लगाई, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी रही. अभिषेक ने 52 और ईशान किशन ने भी 54 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के 4 विकेट और अक्षर पटेल के 3 विकेट ने भी भारत की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *