वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर शनिवार (7 मार्च 2026) की रात जोरदार हमला करने की चेतावनी दी. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सैन्य ताकत और वेनेजुएला में किए गए ऑपरेशन का जिक्र करते हुए क्यूबा को वार्निंग दे दी है. ट्रंप के बयान से इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि वेनेजुएला और ईरान में की जा रही कार्रवाई को बाद अमेरिका का अगला टारगेट क्यूबा होगा. उन्होंने कहा कि हम क्यूबा में जल्द ही आने वाले बड़े बदलाव का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वेनेजुएला-अमेरिका मिलकर कर रहे काम: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘जनवरी में, अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत सबसे बड़े कार्टेल सरगनाओं में से एक, निकोलस मादुरो को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कार्रवाई की. वह बेहद क्रूर था. इस ऑपरेशन के बाद हम वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो हमारे साथ मिलकर बहुत अच्छा काम कर रही हैं. अगर वह हमसे सहमत होकर काम नहीं कर रही होतीं तो मैं कहता कि वह बहुत खराब काम कर रही हैं. वे अब पहले से कहीं ज्यादा पैसा कमा रहे हैं.’

वेनेजुएला-ईरान के बाद अब US के निशाने पर कौन सा देश?

ट्रंप ने कहा, ‘इस हफ्ते हमने वेनेजुएला सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता दी है. हमने वास्तव में उन्हें कानूनी मान्यता दी है. हमने एक समझौता किया, जिसके तहत हम वेनेजुएला के सोने और दूसरे मिनरल्स की ब्रिक्री को आसान बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.  हम क्यूबा में जल्द ही आने वाले बड़े बदलाव का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वे (क्यूबा) इसे लेकर हमारे साथ बातचीत करना चाहते हैं. वे मार्को रुबियो, मुझसे और कुछ अन्य लोगों से बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि क्यूबा के साथ समझौता बहुत आसानी से हो जाएगा, लेकिन अभी हमारा ध्यान ईरान पर है.’

अमेरिका के 10 नए युद्धपोत बना रहा: ट्रंप

इस दौरान ट्रंप ने सुझाव दिया कि 30 लाख डॉलर की महंगी रॉकेट मिसाइलों की जगह यूएस को ऐसे बड़े पुराने स्टाइल के युद्धपोत बनाने चाहिए जो सीधे बड़े गोले दाग सकें. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे 10 शक्तिशाली युद्धपोत बना रहे हैं, जो पहले के मुकाबले 100 गुना ज्यादा ताकतवर होंगे.’ ट्रंप ने कहा कि वे इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहते और इसलिए बना रहे ताकि कोई अमेरिका से दुश्मनी लेने की हिम्मत न जुटा सके.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं. हमने तीन दिनों में 42 नेवी शिप को खत्म कर दिया है, जिनमें से कुछ बहुत बड़े थे. हमने उनकी एयर फोर्स को खत्म कर दिया. हमने उनके कम्युनिकेशन बंद कर दिए और सारा टेलीकम्युनिकेशन चला गया. वे न्यूक्लियर हथियार के बहुत करीब थे. अगर हमने अपना B2 हिट, मिडनाइट हैमर नहीं किया होता तो उनके पास एक न्यूक्लियर हथियार होता.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *