उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर सियासी तपिश बढ़ने लगी हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर दौरे पर रहेंगे. योगी आदित्यनाथ यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले सीएम योगी गुरुवार को गाजियाबाद में लंबी बैठक कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि 2027 के चुनाव की तैयारी सरकार और संघ के बीच तालमेल को लेकर यह बैठकें चल रही है.
गाजियाबाद में RSS से जुड़े पदाधिकारियों से किया संवाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे जो नेहरू नगर में है. यहां उन्होंने मेरठ प्रांत के जिसमें मेरठ मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल है उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों से बात की. चर्चा है किस दौरान मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन भी पदाधिकारी के साथ किया. मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में संघ प्रमुख और योगी आदित्यनाथ की मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार संघ से बैठक के कर रहे हैं.
सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणालियों के बारे में ली जानकारी
सूत्रों ने बताया है कि, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में भी राय जानी. साथ ही तीनों मंडलों में क्या दिक्कत और परेशानी है इसको भी समझा. बताया जा रहा है कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और संघ के सीनियर पदाधिकारी समेत करीब 40 पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सारी बात संगठन और सरकार के साथ संघ के साथ संगठन में तालमेल बिठाने को रही.
