RSP and Nepal Election Result: बालेन्द्र शाह, जिन्हें सब बालेन कहते हैं, नेपाल के युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हैं. वे रैपर से इंजीनियर बने, फिर 2022 में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर काठमांडू के मेयर चुने गए और अब राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़कर बड़े चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन लोग अक्सर पूछते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है? और उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी क्या है?
बालेन शाह की नेट वर्थ कितनी है?
द वीक और बिजनेस टुडे जैसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेन शाह की कुल नेट वर्थ लगभग 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये (करीब 30-35 लाख भारतीय रुपये) के आसपास है. यह आंकड़ा 2025-2026 की रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. उनकी मासिक कमाई करीब 3 लाख नेपाली रुपये बताई जाती है.
यह कमाई तीन मुख्य स्रोतों से आती है:
- मेयर का वेतन: पद पर रहते हुए उन्हें महीने का 46,000 नेपाली रुपये मिलता था. अब इस्तीफा दे चुके हैं.
- इंजीनियरिंग बिजनेस: वे बालेन कंसल्टिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इससे उनकी सबसे ज्यादा कमाई होती है यानी महीने में 2 लाख से ज्यादा.
- म्यूजिक और रैप: पहले अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन में एक्टिव थे, गाने से भी इनकम होती है.
कुछ रिपोर्ट्स में उनकी नेट वर्थ को USD 3 मिलियन (करीब 25 करोड़ रुपये) तक बताया गया है, लेकिन ज्यादातर विश्वसनीय सोर्स 5-6 करोड़ NPR पर ही सहमत हैं. सोशल मीडिया अकाउंट से भी कुछ इनकम आती है, लेकिन यह मुख्य नहीं है.
बालेन शाह की प्रॉपर्टी और एसेट्स क्या हैं?
बालेन शाह की पर्सनल प्रॉपर्टी के बारे में ज्यादा डिटेल पब्लिक नहीं है. वे अपनी पत्नी सबीना काफ्ले (पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल) और बेटी के साथ काठमांडू के गैरीगांव, टिंकुने इलाके में एक सामान्य घर में रहते हैं. कोई बड़ी लग्जरी प्रॉपर्टी, कई घर या जमीन की खबर नहीं मिलती.
मेयर रहते हुए उनका फोकस पर्सनल वेल्थ बढ़ाने पर नहीं रहा, बल्कि उन्होंने काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी की तरफ से 208 रोपनी से ज्यादा पब्लिक लैंड रिकवर की, जिसकी कीमत करीब 23 अरब नेपाली रुपये थे. इस जमीन को पार्क, स्पोर्ट्स ग्राउंड और ग्रीन स्पेस में बदला जा रहा है. उनका टारगेट 1,859 रोपनी लैंड (कीमत 200 अरब NPR) रिकवर करना था. यानी उनकी इमेज ‘सादगी’ और ‘पब्लिक सर्विस’ वाली ज्यादा है, न कि अमीरों वाली.
मिडिल क्लास कैटेगरी से आते बालेन शाह
हालांकि, हाल की रिपोर्ट्स में एक वीडियो वायरल हुआ जहां वे 4 करोड़ नेपाली रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर ड्राइव करते दिखे, लेकिन यह उनकी पर्सनल एसेट है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई. बालेन शाह की नेट वर्थ मध्यम वर्गीय है. नेपाल के राजनीतिक लीडर्स में यह कम ही है. वे युवाओं के लिए ‘चेंज’ का सिंबल हैं, न कि दौलत के. अगर RSP की सरकार बनी तो उनकी पॉलिसी पर ज्यादा फोकस रहेगा, न कि पर्सनल वेल्थ पर.
