Holi 2026: देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?


आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है, लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों को होली महोत्सव को शुभकामनाएं दी है.

बसपा चीफ व पूर्व सीएम मायावती ने एक्स हैंडल पर लिखा, “होली पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सभी लोग परम्परागत तौर पर शान्ति व सद्भाव के साथ इस त्योहार को उमंग के साथ मनाएं और आपस में मिलजुल कर होली की खुशियां बांटें, यही इस पर्व की सच्ची भावना. अन्त में एकबार फिर सभी को हैप्पी होली.”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज होली के इस पावन पर्व पर मैं देशवासी, प्रदेश वासी और दुनिया भर में बसे भारतवासियों को शुभकामनाएं देता हूं. इस दिन सब एक-दूसरे से मिलकर विवादों को भूल जाते हैं, ऐसे ही हमारा देश व प्रदेश होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए.”

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है और प्रदेश की जनता भी इसमें बहुत सहयोग करती है… सबसे अपील करेंगे कि होली का पर्व है इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. इसका बहुत दूर तक संदेश जाता है…”

सांसद अवधेश प्रसाद ने दी होली की शुभकामनाएं

सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने भी रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “होली के महान पावन पर्व पर मैं सम्मानित, देवतुल्य क्षेत्रवासियों को, प्रदेशवासियों को और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं. उनका अभिनंदन करता हूं और स्वागत करता हूं. मैं उनसे  विनम्रता पूर्वक अनुरोध करता हूं कि ये त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है और हमें उम्मीद है कि ये त्यौहार इसी तरह से मनाया जाएगा और पूरे देश में सौहार्द का माहौल होगा…”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *