ईरान और इजरायल के बीच जंग का पांचवा दिन है. ऐसे में युद्ध में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने एक बार फिर हत्या की चेतावनी जारी करते हुए नोटिस जारी किया है. इजरायल ने बुधवार को कहा है कि उनके बाद ईरान कोई भी उत्तराधिकारी हत्या के निशाने पर होगा.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने AFP न्यूज एजेंसी को बताया कि खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार अगले तीन दिन तक किया जाएगा. रात 10 बजे तक उनके चाहने वाले तेहरान में इमाम खामेनेई ग्रैंड मस्जिद जाकर देश के लिए शहीद खामेनेई को श्रद्धांजलि दे सकेंगे.
खामेनेई को उनके पैतृक शहर में दफनाया जाएगा
इसमें बताया गया कि 86 साल के खामेनेई को उत्तर पूर्वी ईरान में उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले खामेनेई के बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी बनाए जाने की खबर है. इसी बीच इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को धमकी भरे लहजे में कहा कि 86 साल के शिया मुस्लिम धर्मगुरू के उत्तराधिकारी के तौर पर चुने गए किसी भी ईरानी नेता की हत्या कर दी जाएगी.
इजरायल के रक्षामंत्री ने क्या कहा है?
कैट्स ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है. इसमें उन्होंने कहा, ईरानी आतंकी सरकार द्वारा चुना गया कोई भी नेता जो इजरायल को खत्म करने अमेरिका समेत आजाद दुनिया और इलाके के देशों को धमकी देने और ईरानी लोगों को दबाने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए चुना जाएगा, उसकी हत्या जरूर होगी. चाहे उसका नाम कुछ भी हो या वह कहीं छिपा हो.
इजरायल-अमेरिका के हमले में बच गए खामेनेई के बेटे मोजतबा
इधर, खामेनेई की मौत के बाद से उनके उत्तराधिकारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इसके अलावा इजरायल मीडिया ने मंगलवार को अपने हवाले से कहा है कि उनके बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी चुना गया है. कैट्ज ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उत्तराधिकारी का नाम क्या है, या वह कहां छिपा है.
इजरायल के रक्षामंत्री का कहना है कि हम अपने अमेरिकी साझेदार के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम करते रहेंगे. इससे ईरानी सरकार की मंशा को कुचल सकें. कैट्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री और मैंने IDF को ऑपरेशन लॉयंस रोअर के तहत मिशन को पूरा करने के लिए तैयारी और काम करने का निर्देश दिया है. इधर, रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में पुष्टी की है कि मोजतबा देश पर हुए हमले में बच गए. उनके पिता और कई सैन्य अधिकारी समेत दूसरे अन्य लोग मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता
