Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, क्या है तेहरान की रणनीति


अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान ने मिडिल ईस्ट खासकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ताबड़तोड़ हमले किए. ईरानी सेना ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर भी हमला किया. रिपोर्ट के अनुसार ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं.

दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था. उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई. हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है. आग पर काबू पा लिया गया है. 

बयान में आगे कहा गया कि सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और घटना पर काबू पा लिया है. बुर्ज अल-अरब होटल ने खुद को दुबई की पहचान के रूप में स्थापित किया है. इसे दुनिया का पहला सेवन-स्टार होटल भी कहा जाता है. 

ईरान ने UAE में कहां-कहां हमले किए
ईरान ने इसके अलावा द पाम होटल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया है. दुबई के मीडिया ऑफिस ने एक्स पर लिखा कि दुबई इंटरनेशनल के एक कॉन्कोर्स को एक घटना में मामूली नुकसान हुआ, जिस पर जल्दी से काबू कर लिया गया. बताया गया कि घटना में 4 लोग घायल हुए हैं. बता दें कि दुबई मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा टूरिज्म और ट्रेड हब है और इसका एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बिजी ट्रैवल हब में से एक है.

UAE ने क्या बताया
UAE ने एक बयान में कहा है कि ईरान ने इस इलाके में 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे, जिसमें से ज्यादातर को डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया. ईरान ने अबू-धाबी, दुबई और कतर की राजधानी दोहा पर भी मिसाइलें दागी हैं. बता दें कि शनिवार को इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने अप्रत्याशित रूप से बड़े पैमाने पर पड़ोसी देशों के ऊपर हमले किए हैं. 

जानकारों का कहना है कि ईरान UAE और कतर जैसे देशों पर इसलिए हमले कर रहा है क्योंकि ये मिडिल ईस्ट में अमेरिका के बड़े सहयोगी हैं. ऐसे में तेहरान का मानना है कि हमलों के बाद इन देशों की सरकारें अमेरिका पर दबाव बनवाकर हमले रुकवाएंगी. 

ये भी पढ़ें

ईरानी सेना के नए कमांडर इन चीफ का ऐलान, कौन हैं अहमद वाहिदी, जिनके हाथों में होगी IRGC की कमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *