‘भारत पहले कभी इतना कमजोर…’, खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई समेत रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ की भी अमेरिकी-इजरायल हमलों में मौत हो चुकी है. अपने टॉप लीडर्स को खोने के बाद ईरान ने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं.  खामनेकी की मौत पर ईरान के अलावा कई देशों में प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. अब कांग्रेस का इस पर रिएक्शन आया है. जिसमें सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं.

खेड़ा ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका और इजरायल के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया. 

‘भारत इतना कमजोर पहले नहीं दिखा’

खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ईरान में उनके सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई समेत अन्य ईरानी नेताओं की हत्या पर मोदी सरकार चु्प्पी साधे है. जो अमेरिका और इजरायल की आलोचना न करने की अनिच्छा को दिखाती है.’ खेड़ा ने आगे लिखा, ‘यह उन सभी मूल्यों के साथ घोर विश्वासघात है, जिनके लिए भारत अब तक खड़ा रहा है. भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा.’

इससे पहले 28 फरवरी को भी कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा, ‘पीएम मोदी के दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के पुराने दोस्त ईरान पर हमला किया है. यह प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे से लौटने के बमुश्किल दो दिन के बाद हुआ है. रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के बारे में तमाम दिखावे के बाद, उन्होंने इजराइल यात्रा का इस्तेमाल इजराइल-ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया? क्या वह इस युद्ध का समर्थन करते हैं?’ 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *