‘उनको खत्म कर देंगे…’, ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा


ईरान पर शनिवार (28 फरवरी) को अमेरिका के हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान में मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू किए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूथ सोशल पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि इन सैन्य अभियानों का मकसद अमेरिकी जनता की रक्षा करना और ईरानी शासन से उत्पन्न खतरों को खत्म करना है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को बहुत कठोर और खतरनाक समूह बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. ट्रंप के अनुसार ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश की है और वो लंबी दूरी की मिसाइलें डेवलप करने में जुटा है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में कहा कि हम उनकी (ईरानी) मिसाइलों को नष्ट कर देंगे. साथ ही कहा कि हम तेहरान की मिसाइल इंडस्ट्री को जमीन में मिला देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देगा और ये सुनिश्चित करेगा कि तेहरान परमाणु हथियार कभी भी हासिल न कर सके. इतनी ही नहीं ट्रंप ने ईरान की सेना आईआरजीसी को सरेंडर करने को भी कहा है.

‘मिडिल ईस्ट में जंगी जहाजों की तैनाती’
डोनाल्ड ट्रंप ने बयान में ये स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका हमले अकेले कर रहा है या इजरायल के साथ मिलकर अंजाम दे रहा है. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई हवा और समुद्र दोनों रास्तों से की जा रही है. बता दें कि हाल के हफ्तों में अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने जंगी जहाजों की तैनाती की है और ट्रंप ने इसे विशाल नौसैनिक बेड़ा कहा है.

अमेरिका ने तैनात किया फोर्ड 
ईरान पर हमले के लिए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल USS Gerald R. Ford और USS Abraham Lincoln को तैनात किया है. बता दें कि फोर्ड अमेरिका का सबसे नया और दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसमें परमाणु रिएक्टर भी लगा है. 

डोनाल्ड ट्रंप के इस आक्रामक बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है. वहीं दूसरी ओर ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की खबरें हैं. पूरी दुनिया की नजर अब इस टकराव पर है.

ये भी पढ़ें

एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *