नागौर: 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, 4 महीने पहले भाई की भी अचानक गई थी जान


राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां मात्र 9 साल की बच्ची को अचानक हार्ट अटैक आया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कोई कुछ नहीं कर सका. बच्ची उस समय अपने स्कूल के ग्राउंड में दोस्तों के साथ खेल रही थी. 

मामला नागौर के गोटन कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल का है. बीते 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 पर बच्ची को हार्ट अटैक आया था. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. स्कूल का स्टाफ बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

भाई की भी चार महीने पहले हुई थी मौत 

बताया जा रहा है कि बच्ची के भाई की भी चार महीने पहले अचानक मौत हो गई थी. स्कूल प्रशासन ने बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार बिना पोस्टमार्टम के बच्ची का अंतिम संस्कार करने को सहमत हुआ.

पांचवीं में पढ़ती थी मासूम दिव्या
जानकारी के मुताबिक, तालनपुर निवासी राजेंद्र की 9 साल की बेटी दिव्या कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ती थी. वह रोज की तरह सुबह करीब सात बजे स्कूल पहुंची थी. स्कूल के ग्राउंड में ह दोस्तों के साथ दौड़ रही थी कि तभी अचानक गिरी और बेहोश हो गई. 

बच्चों में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले?

बीते कुछ साल में बच्चों में भी हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आए हैं. किसी के लिए भी यह मानना असंभव लगता है कि मासूम बच्चों को भी हार्ट अटैक आ सकता है, लेकिन यह डरावना सपना वास्तविकता का रूप ले चुका है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे कुछ कारण हैं- जैसे अस्वस्थ खान-पान, जंक फूड का सेवन, हाई शुगर वाली ड्रिंक्स आदि बच्चों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रही हैं. 

इसके अलावा, एक्स्पर्ट्स की मानें तो शारीरिक एक्सरसाइज की कमी और मोबाइल या टीवी पर ज्यादा रहना भी दिल को कमजोर करता है. बच्चों में मानसिक तनाव, परिवार में हार्ट डिजीज़ के मामले, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज भी इसके कारण बनते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *