टीवी की इस एक्ट्रेस ने यश के Toxic में मारी धमाकेदार एंट्री, नाम जान लगेगा झटका


यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. केजीएफ चैप्टर 2 के बाद एक बार फिर से चांर साल के लंबे इंतजार के बाद यश बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बार सिर्फ यश के स्वैग की हर तरफ चर्चा नहीं हो रही है.

बल्कि, फिल्म का स्टारकास्ट भी खूब सुर्खियों में है. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली संजीदा शेख भी टॉक्सिक का हिस्सा बन चुकी हैं. इससे पहले नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस की एंट्री चर्चा में थी.

संजीदा को मिला करियर का बड़ा ब्रेक

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में संजीदा एक स्पेशल कैरेक्टर में दिखाई देंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका बेशक कैमियो होने वाला है. लेकिन, फिल्म की कहानी के लिए उनका किरदार काफी अहम साबित होगा. ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि संजीदा के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित होगा.

इतना ही नहीं ये फिल्म एक्ट्रेस का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होने वाला है. टॉक्सिक फिल्म में कई एक्ट्रेसेस एक साथ दिखाई देने वाली हैं. फिल्म में संदीजा शेख, नयनतारा और कियारा आडवाणी के अलावा हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेस भी दिखाई देंगी.

इस फिल्म में जो चीज सबसे मजेदार होने वाली है वो ये है कि यश फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे. यश की फिल्म टॉक्सक 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी. इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका होने वाला है.

क्योंकि, सिर्फ टॉक्सिक ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि मार्च के महीने में नॉर्थ और साउथ का जबरदस्त मुकाबला होने वाला है. वहीं, संजीदा शेख की बात करें तो वो टॉक्सिक के अलावा धमाल 4 में भी दिखाई देंगी. 

ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के सामने खुलेगा वृंदा का राज, परी और अजय की शादी करवाएगी तुलसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *