उदयपुर में शुरू हुआ जश्न का माहौल, शादी से पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रखी खास डिनर पार्टी


साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिन दूर है. 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं. शादी की ऑफिशियल ऐलान के बाद से ही फैंस की नजरें हर अपडेट पर टिकी हुई हैं. अब उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को लेकर एक नई और खास खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यह शादी उदयपुर के खूबसूरत और लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन मेमेंटोज बाय आईटीसी होटल्स में हो रही है. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह जगह शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर है और अपनी शांति और भव्यता के लिए जानी जाती है. हालांकि शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है.

शादी से पहले होगी खास डिनर पार्टी 

सूत्रों के अनुसार, शादी से पहले आज रात कपल अपने मेहमानों के लिए एक खास डिनर पार्टी आयोजित कर रहे है. यह प्री-वेडिंग गेट-टुगेदर बहुत शानदार होने वाला है. होटल के इन-हाउस टॉप शेफ्स मिलकर एक खास मेन्यू तैयार कर रहे हैं, जिसमें विजय और रश्मिका की पसंदीदा डिशेज शामिल होंगी. यह डिनर पार्टी उनके शादी की पहली बड़ी रस्म मानी जा रही है. हालांकि, शादी को पूरी तरह निजी रखा गया है, लेकिन इसकी सुंदरता में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि समारोह की तस्वीरें या वीडियो लीक न हों. 

4 मार्च को होगी ग्रैंड रिसेप्शन 

बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए कपल को एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से मोटी रकम का ऑफर भी मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. उनका मानना है कि यह पल सिर्फ परिवार और करीबी लोगों के साथ ही खास रहेगा. शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन की भी प्लानिंग है, जहां फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त, कलीग और कई बड़े सितारे शामिल होंगे. रिसेप्शन के लिए ताज कृष्णा को चुना गया है. विजय और रश्मिक ने अपनी शादी का नाम भी ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ रखा है, जो उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *