साउथ इंडियन फिल्मों की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक सामंथा रुथ प्रभु, बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. शादी के बाद वो अपने पति राज निदिमोरु के साथ समय बिता रही हैं. लेकिन शादी के बाद और पति संद क्वालिटी टाइम बिताने के बाद एक्ट्रेस ने काम पर भी वापसी कर ली है. सामंथा की शादी के बाद पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. एक्ट्रेस ने खुद नया पोस्टर शेयर कर ये न्यूज फैंस को बताई है.
कब रिलीज होगी ‘मा इंटी बंगाराम’?
सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख भी अनाउंस कर दी है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म के पोस्टर में सामंथा का साइड फेस दिख रहा है वो एक दीवार के पीछे से झांकती हुई दिख रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पोस्टर में लिखा, ‘इस गर्मी में थिएटर में मिलते हैं.’
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
सामंथा को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. जैसे ही एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर और रिलीज की तारीख का ऐलान किया इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आना भी शुरू हो गए. कई यूजर्स ने लिखा कि वो इस फिल्म के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते. तो कई लोगों ने लिखा कि आज की सबसे बेस्ट न्यूज है.

‘मा इंटी बंगाराम’ के बारे में
इस फिल्म के निर्माता सामंथा के पति राज निदिमोरु हैं. नंदिनी रेड्डी ने इस अपकमिंग तेलुगु फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म का कुछ दिन पहले ही टीजर ट्रेलर भी रिलीज किसया गया था, जिसमें सामंथा एक्शन अवतार में नजर आई थीं. इसके साथ ही वो एक केयरिंग फैमिली मेंबर की तरह भी नजर आईं. सामंथा का साड़ी पहनकर एक्शन करना इस ट्रेलर- टीजर में काफी पसंद किया गया था. अब तो केवल इस फिल्म की रिलीज का ही फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है.